Breaking :
||रांची में कार से 4.56 लाख रुपये बरामद, तीन हिरासत में||पलामू में 64 लाख रुपये के स्प्रिट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||यदि आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो भी कर सकेंगे मतदान, जानिये कैसे||पलामू लोकसभा में थमा प्रचार का शोर, 13 मई को डाले जायेंगे वोट, मतदानकर्मी रवाना||हेमंत सोरेन की विकास की गाड़ी को देखकर घबरा गयी केंद्र सरकार, भिजवाया जेल : कल्पना सोरेन||झामुमो व कांग्रेस का एक ही एजेंडा, न काम करेंगे और न करने देंगे : मोदी||सतबरवा में रैयतों ने NHAI संवेदक के कर्मियों को बनाया बंधक, मौके पर पहुंची पुलिस||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप
Monday, May 13, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: मेदिनीनगर में बदमाशों ने घर के बाहर बैठे युवक को मारी गोली, रिम्स ले जाने के क्रम में मौत

पलामू : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के हमीदगंज बीएन कॉलेज के पास घर के बाहर स्कूटी पर बैठे युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। गोली युवक के पेट में लगी है। उसे रांची रिम्स रेफर किया गया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

युवक की पहचान फंटूश वर्मा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम फंटुश वर्मा घर से दस कदम की दूरी पर स्कूटी पर बैठा था। इसी बीच दो बाइक से चार की संख्या में आये बदमाशों ने फंटूश पर फायरिंग कर दी। गोली उसके पेट में लगी। आनन-फानन में उसे एमआरएमसीएच लाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। तत्काल एंबुलेंस नहीं मिलने पर परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा भी किया। बताया गया है कि घटना के बाद अपराधी हथियार और बाइक घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग गये। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अभय कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

ताजा जानकारी के अनुसार रिम्स ले जाने के क्रम में युवक की मौत हो गयी है। बताया जाता है मृतक कुणाल सिंह हत्याकांड का आरोपी है।

Palamu Latest News Today