Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडपलामूपलामू प्रमंडल

संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में लूट: यात्रियों के फर्द बयान पर FIR दर्ज

यात्री कभी नहीं भूलेंगे खौफ के वो 32 मिनट

पलामू : संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन की एस-9 बोगी पूरे 32 मिनट तक डकैतों के कब्जे में रही। इस दौरान जमकर लूटपाट हुई। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की गयी। पूरी वारदात को अंजाम लातेहार से बरवाडीह स्टेशन के बीच अंजाम दिया गया। इसके बाद लूटेरे बरवाडीह में उतर कर फरार हो गये। इस दौरान करीब 50 से अधिक यात्रियों से लूटपाट हुई।

मामले में डालटनगंज रेल थाना की पुलिस ने यात्रियों का फर्द बयान लिया है। फर्द बयान के आधार पर बरकाकाना रेल थाना में एफआईआर दर्ज की गयी है। रेल डीएसपी संजीव कुमार बेसरा ने बताया कि वारदात की छानबीन हो रही है। कई बिंदुओं पर दिशा-निर्देश भी दिये गये हैं। बरकाकाना रेल थाना में मामला दर्ज हुआ है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

दरअसल, शनिवार की रात जम्मूतवी एक्सप्रेस 11:22 में खुली थी और बरवाहीह रेलवे स्टेशन पर 11:54 में पहुंची। इस दौरान डकैती ने घटना को अंजाम दिया गया। ट्रेन के ड्राइवर ने रेलवे अधिकारियों को बताया कि लातेहार से ट्रेन खुली थी और सीधे बरवाहीह में रुकी। इस बीच कहीं भी चेन पुलिंग की घटना नहीं हुई। बरवाहीह में मात्र दो मिनट के लिए ट्रेन रुकी थी। इस दौरान बरवाहीह में किसी को जानकारी नहीं दी गयी।

बरवाडीह के बाद केचकी रेलवे स्टेशन पर सिग्नल हॉल्ट के लिए ट्रेन को रोका गया था। रात 12:37 बजे जम्मूतवी एक्सप्रेस डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर रुकी, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ और यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। यात्रियों के हंगामे और इलाज को लेकर ट्रेन दो घंटे तक डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। रात 3.38 मिनट पर डालटनगंज से ट्रेन जम्मूतवी के लिए रवाना हुई। घटना के बाद दूसरे स्लीपर बोगी में रेलवे की स्कॉर्ट पार्टी मौजूद थी।

बताया गया है कि लूटेरों की संख्या 12 के आसपास होगी। सभी हथियारों से लैस थे। घटना के बाद डकैतों ने बोगी की सभी लाइटों को बंद करवा दिया और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की। उन्होंने कई यात्रियों के साथ मारपीट भी की। जख्मी यात्रियों का ट्रेन में ही इलाज किया गया। जानकारी मिलते ही पलामू के उप विकास आयुक्त रवि आनंद समेत जिले के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल यात्रियों के इलाज की व्यवस्था की।

Jammu Taavi Express Robbery