Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरगढ़वापलामू प्रमंडल

गढ़वा में कोरोना पॉजिटिव मिली महिला, रिपोर्ट आते ही अस्पताल से भागी, दहशत

गढ़वा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेराल में सोमवार को एक महिला के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासनिक सक्रियता बढ़ गयी है। हालांकि, कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला अस्पताल से भाग गयी। संक्रमित महिला पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के गोदरमाना गांव की रहने वाली है।

जानकारी के अनुसार महिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन ऑपरेशन कराने आयी थी। ऑपरेशन से पहले महिला का एंटीजन टेस्ट किया गया जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी।

पॉजिटिव आयी महिला को मंगलवार को आरटी-पीसीआर जांच के लिए मेदिनीनगर भेजा जायेगा। जबकि इससे संबंधित रिपोर्ट पलामू के सिविल सर्जन को भेज दी गयी है।

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक आरटी-पीसीआर जांच के बाद ही साफ हो पायेगा कि पॉजिटिव मिली महिला में कोरोना का कौन सा वैरिएंट है।