Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में ट्यूशन पढ़ने जा रही लड़की का अपहरण, विरोध में सड़क जाम

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : जिले के बालूमाथ से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। लड़की के परिजनों ने बताया कि नाबालिग लड़की शनिवार दोपहर ट्यूशन पढ़ने के लिए कोचिंग सेंटर जाने के लिए घर से निकल रही थी। इसी बीच रास्ते में ही अपराधियों ने उसका अपहरण कर लिया। लड़की की किताब कॉपी घर के बाहर बिखरी हुई मिली। अपहरण में किसका हाथ है और किसने किया यह अभी पता नहीं चल पाया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इधर, घटना के विरोध में किशोरी के परिजन और स्थानीय ग्रामीणों ने रांची-चतरा मुख्य मार्ग बालूमाथ में दो जगहों पर थाना चौक और मुरपा मोड़ के पास 3:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक जाम कर दिया।

लोगों ने बताया कि कुछ युवक पिछले दिनों से ट्यूशन पढ़ने जाने के दौरान लड़की के साथ छेड़खानी कर रहे थे। किशोरी ने छेड़छाड़ की जानकारी अपने परिजनों को दी थी। इसी बीच आज लड़की का अपहरण कर लिया गया। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी।

इधर, पुलिस संदेह के आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लड़की की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस हर संभावित स्थान पर छापेमारी कर रही है। पुलिस के आश्वासन के बाद सड़क जाम हटाया गया। जाम करीब तीन घंटे तक रहा।

Balumath girls Kidnapping News