Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: मामी को भांजे से हुआ प्यार, मामा ने करा दी शादी

Palamu Latest News Today

पलामू : आपने कई प्रेम कहानियां सुनी होंगी, लेकिन कुछ कहानियां ऐसी भी होती हैं जो रिश्तों को तार-तार कर देती हैं। प्यार में अंधे लोग न तो उम्र देखते हैं और न ही रिश्ते। अपने प्यार की खातिर किसी भी हद तक जायें। ऐसा ही एक मामला जिले के पाटन थाना क्षेत्र का है जहां एक मामी को अपने भांजे से प्यार हो गया। इसके बाद पति ने अपनी पत्नी की शादी अपने भांजे से करा दी। गुरुवार से प्रिंस और रीता पति-पत्नी के रूप में रह रहे हैं।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

दरअसल, जिले के मनातू थाना क्षेत्र के बिहरा के रामेश्वर भुइयां की बेटी रीता की शादी पाटन थाना क्षेत्र के पकरी गांव के करम भुइयां के बेटे सुबई भुइयां से हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी रीता गांव में ही रहती थी, जबकि उसका पति सुबई भुइयां दूसरे राज्य में काम करता था। इसी बीच सुबई भुइयां की पत्नी रीता अपने भांजे प्रिंस से प्रेम करने लगी। प्यार इतना बढ़ गया कि दोनों रिश्ते को भूल गये। जब ग्रामीणों को मामी रीता और भांजे प्रिंस के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो वे दोनों को पकड़कर किशुनपुर ओपी ले गये। जहां मामी रीता और भांजे प्रिंस ने प्रेम प्रसंग की बात स्वीकार कर ली।

इसके बाद ग्रामीण दोनों को ओपी क्षेत्र के डिहरिया स्थित यज्ञ स्थल पर ले गये, जहां दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने की इच्छा जतायी। इस पर रीता के पति सुबाई भुइयां ने भी अपनी पत्नी रीता को मुक्त कर दिया। इसके बाद गांव वालों ने रीता और प्रिंस की शादी करा दी। सारे गांव वालों के सामने प्रिंस ने रीता की मांग में सिन्दूर लगाया और उसे अपनी पत्नी बना लिया। प्रिंस कुमार लेस्लीगंज के ओरिया गांव का रहने वाला है। हालांकि, प्रिंस के माता-पिता इस रिश्ते से खुश नहीं हैं।

Palamu Latest News Today