Breaking :
||रांची में कार से 4.56 लाख रुपये बरामद, तीन हिरासत में||पलामू में 64 लाख रुपये के स्प्रिट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||यदि आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो भी कर सकेंगे मतदान, जानिये कैसे||पलामू लोकसभा में थमा प्रचार का शोर, 13 मई को डाले जायेंगे वोट, मतदानकर्मी रवाना||हेमंत सोरेन की विकास की गाड़ी को देखकर घबरा गयी केंद्र सरकार, भिजवाया जेल : कल्पना सोरेन||झामुमो व कांग्रेस का एक ही एजेंडा, न काम करेंगे और न करने देंगे : मोदी||सतबरवा में रैयतों ने NHAI संवेदक के कर्मियों को बनाया बंधक, मौके पर पहुंची पुलिस||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप
Sunday, May 12, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

‘केंद्रीय गृह मंत्री विशेष अभियान पदक’ से सम्मानित हुए झारखंड के ADG और IG समेत 16 पुलिसकर्मी

रांची : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को झारखंड पुलिस के 16 अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री विशेष अभियान पदक’ से सम्मानित किया है। इन 16 अधिकारियों और कर्मियों को वर्ष-2023 में विशेष अभियानों (नक्सल के खिलाफ कार्रवाई) को लेकर सरदार पटेल की जयंती पर सम्मानित किया गया।

सम्मानित पुलिस अधिकारियों और कर्मियों में एडीजी अभियान संजय आनंद राव लाठकर, आईजी अभियान एवी होमकर, आईजी राजकुमार लकड़ा, डीआईजी अनूप बिरथरे, एसपी अंजनी कुमार झा, एसपी शिवानी तिवारी, एसपी अंजनी अंजन, असिस्टेंट कमांडेंट कमलेश कुमार, इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, एसआई गौतम कुमार, एसआई जमील अंसारी, एसआई मनोहर राम, सेकेंड इन कमांड विवेकानंद सिंह, हवलदार राज कुमार उरांव, कांस्टेबल रतन कुमार यादव और कांस्टेबल विष्णु शंकर शामिल हैं।

गौरतलब है कि 23 जुलाई, 2018 को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ‘केंद्रीय गृह मंत्री विशेष अभियान पदक’ की शुरुआत की थी। ये पदक पूरे भारत में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) पुलिस बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों (सीपीओ), केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और सुरक्षा संगठनों को प्रदान किया जाता है।सुरक्षा बलों को आतंकवाद, सीमा कार्रवाई, हथियार नियंत्रण, नशीले पदार्थों की तस्करी और नक्सल के खिलाफ कार्रवाई की रोकथाम और बचाव कार्यों जैसे क्षेत्रों में विशेष अभियानों के लिए यह पदक प्रदान किया जाता है।

Jharkhand policemen honored news