Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: सरकारी एंबुलेंस से बिहार ले जाइ जा रही अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप मनिका पुलिस ने पकड़ा, दो माफिया चढ़े पुलिस के हत्थे

बबन पासवान/मनिका

लातेहार : शुक्रवार को मनिका थाना क्षेत्र के नामुदाग के पास मनिका पुलिस ने अंग्रेजी शराब लदी सरकारी एंबुलेंस पकड़ी। एंबुलेंस को एस्कॉर्ट कर रही कार JH 01CF 6699 को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।

पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त करने के साथ ही दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। एंबुलेंस का नंबर BR 05P 9083 है। खबर लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से एंबुलेंस में शराब की मात्रा की जानकारी नहीं दी गयी है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि शराब माफिया सरकारी एंबुलेंस से शराब की बड़ी खेप मनिका के रास्ते बिहार ले जा रहे थे। इस एंबुलेंस को एक कार एस्कॉर्ट कर रही थी। इसी बीच नामुदाग के पास सरकारी एंबुलेंस में बैठे माफिया और एस्कॉर्ट कर रही गाड़ी में बैठे माफिया के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गयी। इसी बीच शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। उनकी बातें सुनकर गांव वालों को पूरी कहानी समझ आ गयी, जिसके बाद ग्रामीणों ने मनिका पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के आने की खबर मिलते ही शराब माफिया भागने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने दो शराब माफियाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस कार और एंबुलेंस को जब्त कर थाने ले आयी। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर रही है।

Manika Latehar Latest News