Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरचंदवापलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: छठ घाट पर आयी नाबालिग आदिवासी लड़की का संदेहास्पद स्थिति में मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, आक्रोशित लोगों ने थाने पहुंच कर किया हंगामा

लातेहार : जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के रेलवे ओवरब्रिज के पास सोमवार को एक आदिवासी युवती का शव संदेहास्पद स्थिति में मिला। मृतक लड़की की पहचान हो गयी है। वह चंदवा प्रखंड की रहने वाली है। हालांकि, कुछ लोग बच्ची के साथ दुष्कर्म और फिर हत्या की आशंका भी जता रहे हैं। लेकिन, पुलिस अभी इस संबंध में बिना जांच के कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को कुछ लोगों ने रेलवे ओवर ब्रिज के पास एक लड़की का शव पड़ा देखा। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी शुभम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद घटना की जानकारी लड़की के परिजनों को दी गयी।

मृतक के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी छठ पर्व के दौरान चंदवा के नदी घाट पर गयी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग चंदवा थाना पहुंचे और घटना के खिलाफ आक्रोश जताने लगे। ग्रामीण पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। थाना प्रभारी शुभम कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर ली है। जल्द ही पूरी घटना का खुलासा किया जायेगा और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जायेगी।

Chandwa Latehar Rape News