Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: माओवादियों ने पुल निर्माण कार्य में लगे तीन वाहनों को जलाया, मजदूरों को बनाया बंधक

Latehar Maoist Attack News

लातेहार : लातेहार और चतरा जिले की सीमा पर शुक्रवार की शाम नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। लातेहार के बारियातू और चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित कुरुमदारी गांव में मानक नदी पर हो रहे पुल निर्माण कार्य पर भाकपा माओवादी के नक्सलियों ने हमला कर तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार, बारियातू थाना क्षेत्र के बालूभांग और सिमरिया थाना क्षेत्र के कुरूमदारी गांव के बीच स्थित नदी में पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इसी बीच शुक्रवार की शाम करीब 8 हथियारबंद नक्सली निर्माण स्थल पर पहुंचे और वहां काम कर रहे मजदूरों को बंधक बना लिया। सभी मजदूरों को एक कमरे में ले जाकर बैठा दिया गया और उनके मोबाइल फोन छीन लिये गये। नक्सलियों ने मजदूरों को चेतावनी दी कि वे संगठन के आदेश के बिना निर्माण कार्य शुरू न करें, अन्यथा उन्हें परिणाम भुगतना होगा।

इसके बाद नक्सलियों ने घटना स्थल पर खड़ी तीन गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इनमें एक जेसीबी, एक पोकलेन और एक टैंकर शामिल है। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से चले गये। इसके बाद कर्मचारियों ने गाड़ियों में लगी आग को बुझाया। बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि नक्सलियों ने तीन वाहनों को जलाया है। संभावना है कि माओवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे इलाके को सील कर छापेमारी कर रही है।

Latehar Maoist Attack News