Breaking :
||झारखंड में पांचवें चरण का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, आचार संहिता उल्लंघन के सात मामले दर्ज||लातेहार में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न, 65.24 फीसदी वोटिंग||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश
Tuesday, May 21, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरकोल्हान प्रमंडलझारखंडरांची

रांची: चाईबासा IED ब्लास्ट में घायल CRPF जवान की हालत स्थिर, मेडिका में चल रहा इलाज

रांची : चाईबासा में मुफसिल थाना क्षेत्र के हेसाबांध के समीप नक्सलियों के खिलाफ गुरुवार सुबह चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट में गंभीर रूप से घायल सीआरपीएफ 174वीं बटालियन के जवान हफीजुर रहमान की हालत स्थिर है। उसे एयरलिफ्ट कर रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बाबत आईजी अभियान आईजी अभियान अमोल वी होमकर ने बताया कि माओवादियों के खिलाफ अभियान में सीआरपीएफ 174वीं बटालियन की एक टुकड़ी सुबह निकली हुई थी। सर्च अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट हुआ। यह एक प्रेशर आईईडी था। इसमें एक जवान घायल है। वह मूल रूप से असम का रहने वाला है। उसे रांची से हेलिकॉप्टर भेज कर एयरलिफ्ट किया गया है। रांची में इलाज चल रहा है।

Chaibasa IED Blast News