Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
पलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: हेरहंज में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन, पूर्व विधायक हुए शामिल

लातेहार : प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विद्यायक प्रकाश राम, सांसद प्रतिनिधि रूपेंद्र जयसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष जयसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रकाश राम ने उपस्थित ग्रामीणों से केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही जनोपयोगी योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की जनोपयोगी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने लोगों से इससे जुड़ने और इसका भरपूर लाभ उठाने को कहा।

सांसद प्रतिनिधि रूपेंद्र जयसवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरा देश बदल रहा है। आज देश की छवि पूरे विश्व में ऊंचे स्थान पर है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 500 साल का सपना पूरा हो रहा है। 22 जनवरी को भगवान श्री राम 500 साल बाद अपने घर लौटेंगे। ये सब देश के प्रधानमंत्री की वजह से हो रहा है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हित के लिए उनके खाते में हर साल छह हजार रुपये भेज रही है। जिससे किसान इसका फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री की वजह से गरीबों के सपने साकार हो रहे हैं। लोगों को कई योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही सलैया पंचायत में विकास भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

मौके पर अंचल निरीक्षक अलीमुद्दीन अंसारी, प्रधान सहायक महेश राम, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य विजय गुप्ता, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनिल उरांव, मंडल महामंत्री कन्हाई साहू, सोशल मीडिया प्रभारी हिमांशु रंजन, मंडल कोषाध्यक्ष मनोज यादव, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अवधेश यादव, परमेश्वर विश्वकर्मा, मनोहर सिंह, अजय सिंह, राजेश साहू, नीरज साहू, जीतेश यादव, पिंटू यादव, मुकेश यादव, सकेंद्र साहू, अनिल साहू, लालमोहन यादव, मनोहर सिंह, रतन लाल जायसवाल, ऋतुराज कुमार, अरबिंद यादव समेत काफी संख्या में ग्रामीणों मौजूद थे।

Herhanj Latehar Latest News