Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रामलला के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं अयोध्या तो न हों निराश, झारखंड से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Jharkhand special trains Ayodhya

रांची : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होना है। इसकी तैयारी जोर-शोर से हो रही है। प्राण-प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान जारी है। अब महज कुछ दिन ही शेष रह गये हैं। इस भव्य समारोह में शामिल होने के लिए राजनीति, खेल, शिक्षा, साहित्य जगत की कई हस्तियों, वैज्ञानिकों, साधु-संतों और भगवान श्रीराम में अनोखी आस्था रखने वालों को निमंत्रण भेजा जा रहा है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

कई श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए पैदल निकल पड़े हैं। अयोध्या जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हो गयी हैं। ऐसे में से देशभर से करीब 500 स्पेशल ट्रेनें चलायी जायेंगी। इनमें से कई ट्रेनों का परिचालन झारखंड से भी किया जा रहा है ताकि झारखंड के भी अधिक से अधिक लोग रामलला के दर्शन कर सके। झारखंड से अयोध्या के लिए ट्रेन के परिचालन को लेकर रेलवे बोर्ड की ओर से दक्षिण-पूर्व रेल मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है।

इस संबंध मुख्यालय के अधिकारी ने बताया कि रेलवे बोर्ड को अयोध्या के लिए ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें ट्रेन के लिए प्रस्तावित रूट टाटा से राऊरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो, गया, डीडीयू (मुगलसराय) होते हुए अयोध्या रखा गया है। ट्रेन की समय सारिणी और परिचालन की तिथि को लेकर जल्द निर्णय लिया जायेगा। उन्होंने उम्मीद जतायी कि 22 जनवरी को प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद इस माह के अंत तक ट्रेन का परिचालन शुरू हो सकता है।

Jharkhand special trains Ayodhya