Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड कैबिनेट सचिव के पत्र का ईडी ने भेजा जवाब, कहा- समन जारी करने का कारण पूछने का राज्य सरकार को अधिकार नहीं

रांची : झारखंड कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल के पत्र का प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जवाब भेज दिया है। ईडी ने वंदना डाडेल को भेजे पत्र में कहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राज्य के किसी भी अधिकारी से जानकारी मांगने और समन जारी करने का कारण पूछने का राज्य सरकार को कोई अधिकार नहीं है। ईडी भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच करती है। इसमें जांच के लिए राज्य सरकार की मंजूरी की जरूरत नहीं है।

इससे पहले 11 जनवरी को झारखंड कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने ईडी को पत्र लिखकर राज्य सरकार के अधिकारियों को भेजे गये समन के पीछे के पूरे मामले को स्पष्ट करने व संबंधित अधिकारी पर क्या आरोप हैं जानकारी मांगी थी। जांच में एजेंसी को उनके खिलाफ क्या सबूत मिले हैं और किस मामले में उनसे पूछताछ की जानी है। पूरी जानकारी मिलने के बाद ही राज्य सरकार सरकारी अधिकारियों को ईडी भेजने या न भेजने पर फैसला लेगी। कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने पत्र में ईडी को झारखंड सरकार की हालिया कैबिनेट बैठक में लिए गये फैसले की जानकारी दी थी।

गौरतलब है कि झारखंड में मनरेगा घोटाला, अवैध खनन घोटाला, शराब घोटाला और जमीन घोटाला की जांच ईडी कर रही है।

Jharkhand Breaking News Today