Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

घने कोहरे की चादर में ढका झारखंड, सर्द हवाओं ने बढ़ायी ठंढ

Jharkhand Weather Update Today

रांची : गुरुवार सुबह से ही पूरे प्रदेश में घना कोहरा छाया रहा। सूर्य के बादलों के पीछे छिपे होने के कारण धूप के दर्शन नहीं हुए। इसके चलते कई इलाकों में ठंडी हवा और कोहरे के कारण कड़ाके की ठंड बढ़ गयी है। बुधवार से ही राजधानी समेत पूरे प्रदेश में कोहरे का असर देखने को मिल रहा है, जिससे विजिबिलिटी कम हो गयी है।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने गुरुवार को बताया कि 19 जनवरी तक राज्य के अधिकांश हिस्से में कोहरा का असर देखा जायेगा। कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है, जिसमें दक्षिणी, मध्य और उत्तर पूर्वी भागों में बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक इस दौरान हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। बारिश पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा में होने की प्रबल संभावना है।आने वाले दो दिनों तक तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होगी। इसके बाद न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जायेगी, जिससे लोगों को अधिक ठंड का एहसास होगा।

19 जनवरी को उत्तर पश्चिमी हिस्से में मुख्य रूप से कोहरा का असर देखा जायेगा, जिसमें पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा जिला शामिल हैं। मध्य हिस्से, जिसमें रांची, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, गुमला में भी कोहरा का असर देखा जायेगा।