Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम हेमंत पर बोला हमला, कहा- ED के डर से हवाई चप्पल पहने चादर से मुंह ढककर चोर की तरह पैदल भागे मुख्यमंत्री

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरन पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि ईडी के डर के मारे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पिछले अठारह घंटे से दिल्ली वाले मुख्यमंत्री आवास से फरार हो कर भूमिगत हो गये हैं।

मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक बयान जारी कर कहा कि मीडिया सूत्रों के मुताबिक देर रात हेमंत हवाई चप्पल पहने हुए चादर से मुंह ढककर चोर की तरह आवास से पैदल निकल कर भागे हैं। उनके साथ दिल्ली गये स्पेशल ब्रांच का सुरक्षाकर्मी अजय सिंह भी गायब है। इन दोनों का मोबाइल भी बंद है। तब से इन्हें ईडी और दिल्ली पुलिस ढूंढ रही है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के साथ इतनी बड़ी लापरवाही का कोई दूसरा उदाहरण नहीं हो सकता।

मरांडी ने कहा कि इससे चिंताजनक और लज्जाजनक क्या हो सकता है कि संवैधानिक पद पर बैठा एक राज्य का मुख्यमंत्री प्रोटोकॉल तोड़कर चोर-डकैत की तरह फरार हो जाये, राज्य को भगवान भरोसे छोड़ दे। मुख्यमंत्री की फरारी में राज्य का नेतृत्वकर्ता कौन? यह संवैधानिक सवाल अहम है।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णनजी इसका संज्ञान लें और राज्य में विधि सम्मत कानून का राज कायम रखने के लिए समुचित कदम उठायें।

Jharkhand Breaking News Today