Tuesday, February 11, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड: प्रदेश भाजपा ने नये जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी के हाथों में सौंपी कमान, देखें लिस्ट

रांची : झारखंड में जारी सियासी घमासान के बीच भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। चुनावी तैयारियों के मद्देनजर भाजपा ने बड़ा फेरबदल किया है। भाजपा ने झारखंड के लगभग सभी जिले में नये जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। नये जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों की सूची भी जारी कर दी गयी है। पार्टी ने 27 जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों के नामों की घोषणा की है।

BJP Jharkhand new District President

जारी सूचि के अनुसार रांची महानगर की कमान वरुण साहू संभालेंगे, जबकि जिला प्रभारी मनोज सिंह को बनाया गया है, इसी तरह रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो होंगे, जबकि जिला प्रभारी विनोद सिंह को बनाया गया है।

BJP Jharkhand new District President

लातेहार का जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, पलामू में अमित तिवारी को जिलाध्यक्ष, जबकि ठाकुर महतो को गढ़वा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

BJP Jharkhand new District President