Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची में बाइक सवार बदमाशों ने पति-पत्नी को मारी गोली, दोनों की मौत

Ranchi Latest Crime News

रांची : रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र के ओझा मार्केट स्थित जनक नगर में बाइक सवार अपराधियों ने बुधवार रात पति -पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। अपराधियों की गोली से घायल पति बिरसा उरांव और पत्नी सोनी मुंडा को पुलिस ने इटकी रोड स्थित जसलोक भेजा, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि बिरसा उरांव घटना से कुछ देर पहले अपने घर लौटा और उसकी पत्नी घर के बाहर खाना बना रही थी। इसी दौरान दो अपराधी बगल के खेत के रास्ते मौके पर पहुंचे और दोनों को गोली मार दी।

बिरसा उरांव हत्या के मामले में जेल से सजा काटकर, कुछ दिनों पहले ही बाहर निकला था। बिरसा ने तीन शादी की थी। सोनी मुंडा बिरसा उरांव की तीसरी पत्नी थी। किस वजह से हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

आशंका जतायी जा रही है कि जमीन विवाद में उसकी हत्या हुई है। बिरसा उरांव का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। हजारीबाग पुलिस ने उसे हत्या के मामले में जेल भेजा था।

डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि घटना स्थल से पुलिस ने सात खोखा बरामद किये गये है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। साथ ही आस-पास का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। फिलहाल पति-पत्नी को अपराधियों ने किस वजह से गोली मारी है। अब तक इसके पीछे का वजह सामने नहीं आ पाया है।

Ranchi Latest Crime News