Breaking :
||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी
Monday, May 6, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में 4 IPS अफसरों का तबादला, लातेहार SP के पद पर बने रहेंगे अंजनी अंजन, 27 IPS अधिकारियों का मूवमेंट ऑडर जारी

रांची : राज्य सरकार ने आईपीएस अधिकारी का तबादला किया है। साथ ही पूर्व के तबादले में संशोधन भी किया है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बुधवार रात अधिसूचना जारी कर दी है।

जारी अधिसूचना के अनुसार गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं की डीजी प्रिया दुबे को जैप का डीजी बनाया गया है। इसीप्रकार रामगढ़ एसपी पियूष पांडेय के लातेहार एसपी के पद पर तबादले को विलोपित करते रांची का ग्रामीण एसपी बनाया गया है। बोकारो एसपी प्रियदर्शी आलोक को जगुआर एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है। जबकि विशेष शाखा के एसपी पूज्य प्रकाश को बोकारो एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है। साथ ही रांची के ग्रामीण एसपी के पदस्थापित किये गये लाहेतार एसपी अंजनी अंजन अपने पूर्ववत लातेहार एसपी के पद पर बने रहेगे।

गौरतलब कि इससे पूर्व 27 फरवरी की रात 23 आईपीएस का तबादला और एक आईपीएस को अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

झारखंड सरकार ने 27 आईपीएस अधिकारियों का मूवमेंट ऑडर जारी कर दिया है। इससे पूर्व 26 फरवरी की रात 23 आईपीएस का तबादला और एक को अतिरिक्त प्रभार दिया था। जबकि 28 फरवरी की देर रात चार आईपीएस का तबादला और एक के आदेश को विलोपित किया गया है। इन सभी 27 आईपीएस अधिकारियों का गुरुवार को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने मूवमेंट ऑर्डर जारी कर दिया है। तत्काल सभी अधिकारियों को अपने नव पदस्थापन जगह पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

इन अधिकारियों में आरके मलिक को पुलिस एडीजी मुख्यालय, प्रभात कुमार को आईजी विशेष शाखा, पंकज कंबोज को आईजी प्रोविजन, राजकुमार लकड़ा को आईजी जैप,

नरेंद्र कुमार सिंह को आईजी पलामू जोन, अजय लिंडा को डीआईजी गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं,

मनोज रतन चौथे को डीआईजी कोल्हान क्षेत्र, कार्तिक एस को डीआईजी स्पेशल ब्रांच, शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल को डीआईजी एसीबी रांची,वाई एस रमेश को डीआईजी बजट,

सुमित कुमार अग्रवाल को ट्रैफिक एसपी रांची, प्रवीन पुष्कर को रेल एसपी जमशेदपुर, शंभू कुमार सिंह को एसपी गुमला, हरविंदर सिंह को वायरलेस एसपी रांची, आनंद प्रकाश को समादेष्टा झारखंड आर्म्स पुलिस 6,

मूमल राजपुरोहित को एसपी विशेष शाखा रांची, ऋषभ कुमार झा को एसपी झारखंड एटीएस, विमल कुमार को एसपी रामगढ़, राकेश रंजन को समादेष्टा झारखंड आर्म्स पुलिस एक,

मनीष टोप्पो को एसपी सरायकेला खरसावां, विकास कुमार पांडे को एसपी चतरा, चंदन कुमार झा को अतिरिक्त प्रभार झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग , प्रिया दुबे को झारखंड सशस्त्र पुलिस बल रांची का डीजी,

पियूष पांडेय को रांची का ग्रामीण एसपी, प्रियदर्शी आलोक को झारखंड जगुआर रांची का एसपी और पूज्य प्रकाश को बोकारो का एसपी शामिल है। हालांकि अंजनी अंजन को अपने पूर्व के पद पर लातेहार एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Jharkhand IPS Transfer-Posting 2024