Breaking :
||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी
Thursday, May 9, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, पुत्र की मौत, पिता समेत दो घायल

Latehar Bike Accident News

लातेहार: रांची-डाल्टनगंज मुख्य मार्ग एनएच-75 पर सदर थाना क्षेत्र के डुडंगी कला गांव स्थित एस्सार पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से प्रवेश सिंह की मौत हो गयी, जबकि उनके पिता विशेश्वर सिंह और रामू परहिया घायल हो गये।

Latehar Accident News Today

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक प्रवेश सिंह विशेश्वर सिंह का पुत्र था, जो अपने गांव (सिकिद, लावागड़ा, हेरहंज) से आया था। प्रवेश सिंह अपने पिता का इलाज लातेहार सदर अस्पताल से कराकर घर लौट रहा था। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और लातेहार से मनिका की ओर जा रहे थे। एस्सार पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक को ओवरटेक कर बाइक पार करने लगे, तभी अचानक सामने से एक ट्रक आ गया। बाइक चला रहे प्रवेश का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रक की चपेट में आ गया।

मौके पर मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह व मंडल अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद ने सभी को एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने ट्रक और बाइक को जब्त कर लिया है। ट्रक के चालक और सह चालक मौके से फरार हो गये। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Latehar Bike Accident News