Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, छह लाख की अफीम, डोडा व पोस्ता के साथ एक गिरफ्तार

पलामू : नशीले पदार्थ की तस्करी एवं खरीद-बिक्री रोकने को लेकर चलाये जा रहे अभियान में पलामू जिले की पिपराटांड़ थाना पुलिस को सफलता हाथ लगी है। गुरुवार को तितलंगी बस्ती मोड़ हाई स्कूल के समीप छापामारी कर एक किलो अफीम, आठ केजी डोडा और 500 ग्राम पोस्ता के साथ कमलेश यादव नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। वह तितलंगी का रहने वाला है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि तितलंगी के कमलेश यादव द्वारा अपने नए घर कल्गी लावालौंग चतरा से अपने पुराने घर तितलंगी में अफीम को छुपाने जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई की गयी। एसडीपीओ लेस्लीगंज के नेतृत्व में टीम बनाकर तितलंगी बस्ती मोड़ हाई स्कूल के पास छापामारी अभियान चलाया गया।

इस क्रम में कमलेश यादव को पकड़ा गया। उसके पास से एक प्लास्टिक के डब्बे में एक केजी अफीम बरामद की गयी तथा उसकी निशानदेही पर नया घर कल्गी लावालौंग में छापामारी कर 8 केजी डोडा और 500 ग्राम पोस्ता बरामद किया गया। अफीम, डोडा तथा पोस्ता की कीमत छह लाख 20 हजार है।

Palamu Crime News Today