Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरउत्तरी छोटानागपुरझारखंड

झारखंड: रामनवमी जुलूस रोके जाने से लोगों में आक्रोश, आगजनी, पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़, लाठीचार्ज

हजारीबाग : जिले के बड़कागांव में रामनवमी जुलूस रोके जाने से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार देर शाम पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। बड़कागांव थाना क्षेत्र के महुदी गांव में अष्टमी का वापसी जुलूस प्रशासन द्वारा रोके जाने पर देर शाम तक राम भक्तों में आक्रोश की स्थिति बनी हुई है।

पुलिस द्वारा लगाये गये उत्तरी दिशा के बैरिकेडिंग को राम भक्तों ने तोड़कर पहले आगे बढ़ गये। दूसरे बैरिकेडिंग के पास जय श्री राम का नारा लगाते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे, इसी बीच मचान में आगजनी की घटना हो गयी। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के आधा दर्जन वाहनों में तोड़फोड़ की। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। आग पर काबू पाने के लिए एंबुलेंस वाहन पहुंच चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय और पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने महुदी गांव पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। रात होने के कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हजारीबाग सदर एसडीओ शैलेश कुमार और बड़कागांव एसडीपीओ कुलदीप कुमार के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वो नाकाम रहे।

हजारीबाग में तोड़फोड़