Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार में भीषण सड़क हादसा, शादी समारोह से लौट रही कार पेड़ से टकरायी, पति की मौत, पत्नी और पोते की हालत नाजुक

Latehar Accident News Today

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के पतकी जंगल में देवबार मोड़ के पास सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रही अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गयी। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गयी जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक कार में तीन लोग सवार थे जो गढ़वा, बिश्रामपुर से रांची की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पतकी जंगल में देवबार मोड़ के पास कार अनियंत्रित हो गयी और एक पेड़ से जा टकरायी। इस घटना में सरयू प्रसाद केसरी उम्र 55 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उनकी पत्नी कबूतरी देवी और पोता राहुल कुमार केसरी गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। हालांकि बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि गढ़वा विश्रामपुर निवासी कबूतरी देवी, पति सरयू प्रसाद केसरी, पोता राहुल कुमार केसरी कुछ दिन पहले शादी समारोह में शामिल होने गढ़वा के विश्रामपुर गये हुए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद सोमवार की सुबह वे अपने घर रांची जा रहे थे। इसी बीच करीब 12 बजे कार JH01 BM9480 टाटा इंडिगो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गये।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखायी और तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को लातेहार सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने कबूतरी देवी और राहुल कुमार केसरी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस मामले की जानकारी ली।

Latehar Accident News Today