Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

लातेहार और पलामू की सीमा पर आपस में भिंडे JJMP के उग्रवादी, जोनल कमांडर समेत दो की मौत

Palamu Latehar Latest News

पलामू : लातेहार और पलामू की सीमा पर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सदस्य आपस में ही भिंड गये। इस दौरान उग्रवादियों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी की घटना में जोनल कमांडर समेत दो उग्रवादियों की मौत हो गयी है, जबकि कई अन्य उग्रवादियों को गोली लगने की खबर है। घटना लातेहार व पलामू की सीमा पर स्थित पांकी थाना क्षेत्र के होटाई जंगल में हुई है। जिस जगह यह घटना हुई वह इलाका लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र से सटा हुआ है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मौके से गोलियों के खोखे बरामद किये हैं। पुलिस को आशंका है कि इस घटना में कुछ और उग्रवादी मारे गये होंगे।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इसकी पुष्टि पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने की है।। उन्होंने बताया कि जेजेएमपी के उग्रवादी आपस में भिड़े हैं। जिसमें दो उग्रवादी मारे गये हैं। पुलिस ने मौके से दोनों शव बरामद कर लिए हैं। मृत उग्रवादी की पहचान संतोष यादव के रूप में की गयी है, जो गढ़वा के रमकंडा थाना क्षेत्र के मंगरही का रहने वाला था। दूसरे उग्रवादी की पहचान जेजेएमपी के जोनल कमांडर गणेश लोहरा के रूप में की गयी है। पुलिस ने मारे गये दोनों उग्रवादियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चला रही है।

Palamu Latehar Latest News