Breaking :
||सतबरवा: त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हुई थी मनिका के अशोक राम की हत्या, प्रेमिका और कथित प्रेमी गिरफ्तार||नियोजन नीति को लेकर जमकर बवाल, विधानसभा मार्च पर निकले छात्रों पर पुलिस ने बरसायी लाठियां, दागे आंसू गैस के गोले||लातेहार: बालूमाथ में रेलवे ट्रैक से संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस||जल संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए मुखिया, पंचायत समिति व वार्ड सदस्य समेत चार को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित||लातेहार: बालूमाथ के मंदिरों में चोरी करने वाले चोर गिरोह का भंडाफोड़, व्यवसायी समेत दो चोर गिरफ्तार||पलामू: TSPC के उग्रवादियों ने ईंट भट्ठे पर खड़े पांच ट्रैक्टरों को फूंका||लातेहार: पांच लाख के इनामी TSPC सबजोनल कमांडर रोशन जी ने किया सरेंडर, पुलिस पदाधिकारियों ने किया स्वागत||लातेहार: 10 लाख का इनामी भाकपा माओवादी जोनल कमांडर चंदन सिंह खरवार गिरफ्तार, दो इंसास रायफल, ज़िंदा गोली व लोडेड मैगजीन बरामद||लातेहार: रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट से लौट रहे तेज रफ़्तार हाइवा की चपेट में आने से पत्नी की मौत, पति घायल||झारखंड: राज्य के 57 रेलवे स्टेशनों पर एयरपोर्ट जैसी मिलेंगी सुविधायें, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- राज्य सरकार करे सहयोग तो तय समय पर पूर्ण होंगी योजनायें

Bihar News: दहेज कम मिलने से नाराज पति ने गर्भवती पत्नी की पीट-पीटकर कर दी हत्या

नवादा : नवादा में दहेज लोभी ससुराल वालों ने एक गर्भवती महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी. ससुराल वाले महिला के मायके वालों से दहेज की मांग कर रहे थे। घटना हिसुआ थाना क्षेत्र के मंझावे गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद महिला का पति समेत अन्य ससुराल वाले घर से फरार हो गये हैं।

मृतक महिला की पहचान मांझावे गांव निवासी योगेंद्र यादव की पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गया के वजीरगंज थाना क्षेत्र के लोधिया गांव निवासी अवधेश यादव ने वर्ष 2011 में अपनी पुत्री सुनीता का विवाह मांझावे गांव निवासी योगेंद्र यादव के साथ धूमधाम से किया था। शादी के कुछ महीने तक तो सब कुछ ठीक चला, लेकिन बाद में सुनीता का पति व उसके परिजन दहेज में और पैसों की मांग करने लगे। इसी बीच सुनीता ने एक बेटी को भी जन्म दिया।

पति व ससुराल वाले लगातार माता-पिता पर पैसे के लिए दबाव बना रहे थे, लेकिन सुनीता के पिता अवधेश यादव दहेज में और पैसा देने की स्थिति में नहीं थे, इसलिए उन्होंने और दहेज देने में असमर्थता जतायी। इससे गुस्साए सुनीता के पति व उसके परिजनों ने 7 माह की गर्भवती सुनीता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद ससुराल के सभी लोग घर से फरार हो गये हैं।

मृतका के पिता ने सुनीता के पति व ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मायके वालों के बयान के आधार पर ससुराल वालों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।