Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरदेश-विदेशराष्ट्रीय

झारखंड-बिहार समेत 13 राज्यों में नये राज्यपाल की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट

Governor Transfer 2023

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज (रविवार) महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे स्वीकार करते हुए 13 राज्यों में नये राज्यपाल नियुक्त किये। राष्ट्रपति भवन ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है।

विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक (सेवानिवृत्त) को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है।

इसके अलावा लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम, सी.पी. राधाकृष्णन को झारखंड, शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश और गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

राष्ट्रपति ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ के राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया है। मणिपुर के राज्यपाल एल गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र के राज्यपाल और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बी.डी. मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन के अनुसार, ये नियुक्तियां अपने-अपने कार्यालयों में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।

governor transfer 2023