Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

मुख्यमंत्री कल लातेहार में, धरना-प्रदर्शन व जुलूस पर अगले आदेश तक रोक

लातेहार : कल यानि 23 जून 2022 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लातेहार आ रहे हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है।

आई.पी.आर.डी. से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कल प्रातः 11:00 बजे जिला खेल स्टेडियम लातेहार में आयोजित पलामू प्रमंडल स्तरीय बिरसा किसान सम्मान समारोह (केसीसी वितरण कार्यक्रम) में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा लाभार्थियों को केसीसी का वितरण किया जाएगा।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उपायुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा

उपायुक्त अबु इमरान ने 23 जून को जिला खेल स्टेडियम लातेहार में होने वाले प्रमंडल स्तरीय बिरसा किसान सम्मान समारोह (केसीसी वितरण कार्यक्रम) के सफल आयोजन के लिए आज जिला खेल स्टेडियम पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान कार्यक्रम की तैयारी से सम्बंधित विभिन्न बिंदुओं पर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

धरना-प्रदर्शन व जुलूस पर प्रतिबंध

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लातेहार जिला मुख्यालय में अगले आदेश तक धरना-प्रदर्शन व जुलूस निकालने पर रोक लगा दी गई है। लातेहार एसडीओ शेखर कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।