Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: पुल निर्माण कार्य में लगे मुंशी से अपराधियों ने की मारपीट, रंगदारी नहीं मिलने पर की कार्रवाई

पलामू : जिले के सीमावर्ती इलाके तरहसी-पांकी में जमुना नदी पर पुल निर्माण कार्य में लगे मुंशी के साथ अपराधियों ने मारपीट की। बताया जाता है कि रंगदारी की रकम नहीं मिलने पर इस घटना को अंजाम दिया गया है। सूचना मिलने पर तरहसी और पांकी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस संबंध में प्रभावित मुंशी को आवेदन देने को कहा गया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि शनिवार को एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधी टइया और जमुना गांव के बीच पुल निर्माण स्थल पर पहुंचे और आते ही काम में लगे सिलदिलिया कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी अर्जुन कुमार यादव और नागेंद्र प्रसाद यादव की पिटाई शुरू कर दी। अज्ञात अपराधियों के हमले के दौरान मोबाइल फोन टूट कर गिर गया। इसके बाद भी पैसे मांगने की बात कही गयी।

ठेकेदार का कहना है कि कुछ दिन पहले रंगदारी मांगी गयी थी और धमकी दी जा रही थी। नहीं देने पर अचानक बाइक से लोग पहुंचे और लाठी-डंडे से पिटायी शुरू कर दी। इस घटना में मुंशी का सिर फट गया और उसका इलाज कराया गया है। सूचना मिलने के बाद तरहसी पुलिस कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने लायी है। मामले की जांच की जा रही है।

Palamu Latest Crime News