Breaking :
||रांची में कार से 4.56 लाख रुपये बरामद, तीन हिरासत में||पलामू में 64 लाख रुपये के स्प्रिट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||यदि आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो भी कर सकेंगे मतदान, जानिये कैसे||पलामू लोकसभा में थमा प्रचार का शोर, 13 मई को डाले जायेंगे वोट, मतदानकर्मी रवाना||हेमंत सोरेन की विकास की गाड़ी को देखकर घबरा गयी केंद्र सरकार, भिजवाया जेल : कल्पना सोरेन||झामुमो व कांग्रेस का एक ही एजेंडा, न काम करेंगे और न करने देंगे : मोदी||सतबरवा में रैयतों ने NHAI संवेदक के कर्मियों को बनाया बंधक, मौके पर पहुंची पुलिस||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप
Sunday, May 12, 2024
पलामूपलामू प्रमंडलसतबरवा

पांकी के पूर्व विधायक बिट्टू सिंह ने सतबरवा में किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन, कहा…

पलामू : शनिवार को सतबरवा प्रखंड के सेरेनदाग में पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने महाशिवरात्रि पूजा के उपलक्ष में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन किया।

इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर उनका स्वागत फूल मालाओं से जोरदार ढंग से किया। लोक गायक दिनेश मोहक ने कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों लोगों का एक से बढ़कर एक गीतों से भरपूर मनोरंजन किया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि भगवान शिव से ही यह दुनिया अस्तित्व में है, उन्होंने जगत के कल्याण के लिए विषपान किया। आज पांकी विधान सभा के लोग दुखी हैं, विकास कार्य थम गया है। मैंने अपने कार्यकाल में विकास का जो पैमाना स्थापित किया था वह ध्वस्त हो गया है। लोगों को आपस में लड़ाने का कार्य किया जा रहा है, ऐसा लगता है जैसे यह क्षेत्र विधायक विहीन हो गया है।

मौके पर प्रखंड प्रमुख रीमा देवी, उपप्रमुख कामाख्या नारायण यादव, मुखिया मनिता देवी, चेरो समाज अध्यक्ष अर्जुन सिंह, नीलांबर पितांबरपुर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजय शुक्ला, अवधेश सिंह चेरो, संजय यादव, भरदुल सिंह, श्यामबिहारी साहु, बबलू यादव, मुकेश यादव, हृदयानंद सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Satbarwa Palamu Latest News