Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित

पलामू : अनियमितता बरतने वाले चार राशन डीलरों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। साथ ही अन्य डीलरों को नियमानुसार राशन वितरण करने का निर्देश दिया गया है। अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है।

उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कु ने जिले में अनियमितता बरतने वाले चार राशन डीलरों के विरुद्ध कार्रवाई की। इनके खिलाफ कम अनाज देने, अंगूठा लगवाकर राशन ही नहीं देने और तय मानक के विरुद्ध राशन नहीं देने की शिकायत थी। शिकायतों की जांच के पश्चात कार्रवाई की गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

डीएसओ ने बताया कि नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के पूर्णाडीह के जन वितरण प्रणाली विक्रेता अनिल कुमार सिंह के विरुद्ध अगस्त व सितंबर माह का राशन वितरण नहीं किये जाने की शिकायत थी। पांकी के नौडीहा-2 पंचायत के गायत्री आजीविका सखी मंडल के विक्रेता के विरुद्ध निर्धारित मात्रा से कम मात्रा में खाद्यान्न वितरण करने व सोना-सोबरन-धोती-साड़ी योजना के तहत निर्धारित मूल्य से अधिक राशि की वसूली किये जाने की शिकायत थी।

इसी तरह तरहसी के उदयपुरा-1 अंतर्गत राशन डीलर जीवनंदन यादव के विरुद्ध सितंबर माह का राशन वितरण नहीं किये जाने के संबंध में शिकायत थी। इसके अलावा प्रखंड के गुरहा के राशन डीलर के विरुद्ध भी शिकायतें थी। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि सभी शिकायतों की स्थानीय प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से जांच कराने के पश्चात यह कार्रवाई की गयी।

Palamu Latest News Today