Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में चार दिन बाद इंटरनेट सेवा बहाल, पांकी में धारा 144 रहेगी लागू

palamu violence

पलामू : जिले के पांकी में महाशिवरात्रि पर तोरण निर्माण को लेकर 15 फरवरी को दो समुदायों के बीच हुई हिंसा के बाद चौथे दिन रविवार से इंटरनेट सेवा शुरू हो गयी है। पांकी में दो पक्षों में हुई झड़प के बाद बुधवार रात आठ बजे से इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी थी। फिलहाल इलाके में धारा 144 लागू रहेगी।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पांकी में पांच दिन के विवाद के बाद स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए यह भी कहा कि स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए इसे सामान्य करने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। प्रशासनिक हस्तक्षेप और आम लोगों के सहयोग से पूरी उम्मीद है कि पांकी की स्थिति पहले की तरह बहाल हो जायेगी। पांकी में जल्द ही जनजीवन सामान्य हो जायेगा।

वहीं दूसरी ओर आम लोग भी इस विकट स्थिति से जल्द निकलने की उम्मीद कर रहे हैं। हालात बिगड़ने से व्यापारी, छात्र, मजदूर सहित अन्य लोग प्रभावित हुए हैं। पांकी में हुई घटना से पूरा पलामू जिला प्रभावित हुआ है।

पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी चौकसी और सुरक्षा के बीच शनिवार को पांकी में महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया। महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव की बारात नहीं निकाली जा सकी। हर साल महाशिवरात्रि पर पानके के राहेवीर पहाड़ी मंदिर से भगवान शिव की बरात निकालने की परंपरा रही है, लेकिन पांकी की घटना के कारण इस साल वर्षों से चली आ रही यह परंपरा टूट गयी। प्रशासन के निर्देश पर कड़ी सुरक्षा के बीच पांकी प्रखंड मुख्यालय शिव मंदिर सहित राहेवीर पहाड़ी मंदिर में पूजा अर्चना की गयी।

पलामू जोन के आईजी राजकुमार लकड़ा, डीसी ए दोड्डे, वरिष्ठ आईपीएस इंद्रजीत महथा, एसपी चंदन कुमार सिन्हा सहित कई अधिकारी लगातार क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं।

गौरतलब है कि पांकी हिंसा मामले में पुलिस ने 18 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। कुल 159 नामजद और जबकि 2900 अज्ञात के खिलाफ मामले दर्ज किये गये हैं। पांकी के 20 किमी के दायरे में 2100 से ज्यादा पुलिस बल तैनात किया गया है।

palamu violence