Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची लौटे राज्यपाल रमेश बैस, अब हेमंत की सदस्यता पर फैसले का इंतजार, राजभवन पर टिकी निगाहें

रांची : झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे दिल्ली से रांची लौटे हैं। उनके रांची लौटने के बाद अब एक बार फिर सबकी निगाहें राजभवन पर टिकी हैं।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा की सदस्यता रद्द करने के मामले में चुनाव आयोग की सिफारिश पर राज्यपाल अब कभी भी फैसला ले सकते हैं। हालांकि उनके रांची लौटने के बाद गुरुवार को कोई गतिविधि नहीं हुई।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

रांची पहुंचने पर राज्यपाल रमेश बैस बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सीधे राजभवन गए। रांची एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बात नहीं की। वैसे उनके आने की सूचना मात्र से ही बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी सवाल पूछने एयरपोर्ट पहुंच गए थे।

राज्यपाल का विमान जैसे ही लैंड किया, मीडिया वाले प्रवेश द्वार के बाहर चौकस हो गए। लेकिन कड़ी सुरक्षा के बीच राज्यपाल रमेश बैस बाहर आए और अपनी गाड़ी में सवार हो गए और सीधे राजभवन के लिए रवाना हो गए।