Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

अब लातेहार के इस गांव के ग्रामीणों ने सीमा पर लगाया बोर्ड, बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक

लातेहार : चंदवा प्रखंड के बारी व बनहरदी पंचायत के बाद लातेहार सदर प्रखंड के तुबेद गांव में भी संविधान की पांचवी अनुसूची का हवाला देते हुए किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है। ग्रामीणों ने ग्राम सभा का आयोजन कर सर्वसम्मति से निर्णय लेने के बाद गांव की सीमा पर संबंधित बोर्ड लगाया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि तुबेद की रैयती या वन भूमि जो उनकी आजीविका का आधार है। किसी भी कीमत पर किसी भी कंपनी को नहीं दिया जाएगा। कंपनी स्थानीय लोगों की मर्जी के खिलाफ कोयला खनन करना चाहती है जो कभी नहीं होने दिया जाएगा। कंपनी हम लोगों को विस्थापित करना चाहती है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

आपको बता दें की लातेहार प्रखंड के तुबेद में कोल ब्लॉक शुरू किया जाना है। यह कोल ब्लॉक डीवीसी (दामोदर घाटी निगम ) कंपनी के नाम है। तुबेद के डीही, मंगरा, अम्बाझारन, धोबियाझारन एवं नेवाड़ी समेत अन्य गांव प्रभावित हो रहे हैं। इस कोल ब्लॉक को लेकर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पहले से ही विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इससे पहले 21 जुलाई 2022 को पहली बार पांचवीं अनुसूची का हवाला देते हुए ग्रामीणों ने चंदवा प्रखंड के बारी गांव में व 26 जुलाई 2022 को बनहरदी गांव में किसी बाहरी व्यक्ति या गैर परंपरागत व्यक्ति के आने, रहने और यात्रा करने पर रोक लगाने वाला बोर्ड लगाया था।