Sunday, March 16, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

लातेहार: शहर को सील कर पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

latehar police

लातेहार : जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर को सील करते हुए किनामाड़, माको मोड़, पॉलिटेक्निक व नवरंग चौक चार स्थानों पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहनों की तलाशी ली गई।

सदर थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के दिशा-निर्देश पर शहर को सील करते हुए चार स्थानों पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस तरह के अभियान चलाते रहने से हथियार तस्कर, अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आ जाते हैं। इसके अलावा अपराधियों के मन में पुलिस का भय भी बना रहता है।

एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान कोविड गाइडलाइन, फेस मास्क, सिट बेल्ट, कार का डिक्की, बाइक सवार का हेल्मेट, बाइक का कागजात, इंश्यूरेंस, लाइसेंस आदि की जांच की गई। इसके अलावे एक बाइक पर सवार तीन युवकों पर पुलिस की विशेष नजर रही।

इस अभियान में गौरव सिंह, राज रौशन सिन्हा, दीपक नारायण सिंह, देवानंद, रूपलाल प्रसाद, अजय दास, दिवाकर धोबी, रोहित कुमार महतो व सशस्त्र बल शामिल थे।

latehar police

https://thenewssense.in/category/latehar

https://www.facebook.com/newssenselatehar