Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

पुलिस को चकमा देकर रिम्स से फरार कैदी शाकिब पत्नी के साथ गिरफ्तार

रांची : रिम्स से भागे चेन स्नैचर शाकिब उर्फ देवा को पुलिस ने दो दिन बाद पुंदाग ओपी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया है।

हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में अरगोड़ा थाना प्रभारी बृज कुमार व पुंदाग थाना प्रभारी विवेक कुमार व अरगोड़ा थाना के सब इंस्पेक्टर अनिमेष शांतिकारी ने उसे मंगलवार की सुबह पुंदाग इलाके के एक घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को चकमा देने के लिए वह अपना नाम बदल कर वहां अपनी पत्नी के साथ रहने आया था, लेकिन गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि शाकिब पर 30 से ज्यादा चेन स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं। काफी मशक्कत के बाद 24 नवंबर को अरगोड़ा पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस को देखकर भागने के दौरान उसका पैर टूट गयाथा था। उसे रिम्स के ऑर्थो वार्ड में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान रविवार को वह भाग गया था। रिम्स से दिनदहाड़े कैदी के भागने की सूचना मिलने के बाद रांची जिले के सभी थाने को अलर्ट कर दिया गया था।

Jharkhand Ranchi Latest News