Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: डीही-मुरुप मार्ग पर अनियंत्रित बोलेरो ने दो बाइकों में मारी टक्कर, पांच बाइक सवार घायल, एक की मौत

नितीश यादव/हेरहंज

लातेहार : लातेहार-नवादा भाया डीही-मुरुप मुख्य मार्ग पर हेरहंज थाना क्षेत्र के लात गांव के समीप एक अनियंत्रित बेलोरो गाड़ी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर- जेएच 03 टी 8549 ने दो अलग-अलग बाइक पर सवार पांच लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में सभी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद भाग रहे अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी को ग्रामीणों ने नवादा गांव के समीप पकड़ लिया और स्थानीय थाने को सूचना दी।

सूचना मिलते ही हेरहंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। साथ ही बेलोरो और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना शनिवार शाम करीब पांच बजे की है। इस घटना में घायल कर्मदेव उराँव (32) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह बालू गांव का रहने वाला था।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घायल कमलेश राम ने बताया कि हम तीन लोग बड़े भाई अरविंद राम और जीजा उपेन्द्र राम अपने घर बरियातू से बाइक से डीही मुरुप जलमीनार का काम करने जा रहे थे कि विपरीत दिशा लातेहार से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने सामने से टक्कर मार दी। इस टक्कर से हम सभी गिरकर घायल हो गये।

वहीं दूसरी ओर एक बाइक पर सवार दो लोग बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालू गांव के कर्मदेव उराँव पिता तेतर उराँव व एक अन्य घायल हो गये। बाइक को टक्कर मारने के बाद भाग रहा अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरा गया जिससे गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जाता है की ड्राइवर नशे में था। इधर, घायल कर्मदेव उराँव (32) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।