Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Wednesday, May 8, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबर

बालूमाथ: वज्रपात की चपेट में आने से पत्नी की मौत, पति समेत दो घायल

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के बचरा ग्राम में मंगलवार की शाम लगभग 5:30 बजे वज्रपात की चपेट में आने से मंजू देवी (28 वर्ष) पति चंद्रदेव उरांव ग्राम बचरा की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। जबकि पति चंद्रदेव राम (35 वर्ष) पिता मुदु उरांव व लालमणि देवी (55 वर्ष) सतीश विश्वनाथ उरांव ग्राम बचरा घायल हो गए।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

परिजनों द्वारा घायल अवस्था में दोनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक डॉक्टर सुरेश राम ने लालमणि देवी की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि सभी लोग टमाटर के खेत में काम कर रहे थे। इसी डॉयरान बारिश शुरू हो गयी। बारिश से बचने के लिए सभी खेत के समीप एक झोपड़ीनुमा घर में छिपे थे। इसी बीच झोपड़ीनुमा घर पर ही वज्रपात हो गयी। जिसकी चपेट में सभी लोग आ गए।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

महिला का शव अभी भी घटनास्थल पर ही पड़ा हुआ है। घटना की सूचना बालूमाथ पुलिस को दे दी गयी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ज्ञात हो कि इन दिनों बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में वज्रपात की घटना में वृद्धि हुई है।