Breaking :
||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची: महिला ने एक साथ दिया पांच बच्चों को जन्म, डॉक्टर की निगरानी में नवजात

रांची : रिम्स में चतरा जिले के इटखोरी मलकपुर गांव निवासी अनीता कुमारी ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया है। नवजात फिलहाल डॉक्टर की निगरानी में है। क्योंकि सभी करीब एक किलो से लेकर 750 ग्राम तक के हैं। सभी नवजातों को एनआईसीयू में भर्ती कराया गया है।

डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों का वजन कम है, बच्चे प्रीमैच्योर हैं। इनका जन्म 26-27 सप्ताह में ही हो गया है। ऐसे में अभी उनकी हालत के बारे में बता पाना संभव नहीं है। बच्चों की ठीक से देखभाल की जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल कम से कम एक महीने के बच्चों को काफी केयर की जरूरत होती है। डॉक्टरों ने बताया कि हम सभी बच्चों को स्वस्थ बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन बच्चों की मां की हालत ठीक है। अनीता कुमारी डॉ. शशि बाला के अधीन भर्ती हैं।