Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
झारखंडरांची

अब रांची-गुमला मार्ग पर भी टोल टैक्स वसूलने की तैयारी

रांची : रांची से गुमला जाने पर भी वाहन चालकों को टोल टैक्स देना होगा। रांची से बेड़ो तक फोर लेन सड़क दो साल पहले बनी थी। इसमें अब टोल टैक्स वसूलने की तैयारी की जा रही है।

बेड़ो से पहले सेमरा के पास टोल प्लाजा बनाने की योजना है, जो पहले जमीन की समस्या के चलते नहीं बन रहा था। अब बाधाएं दूर हो गई हैं।

एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा जानकारी देने पर डीसी की पहल के बाद समस्या का समाधान किया गया है। अब यहां टोल प्लाजा की स्थापना के लिए जमीन दी जा रही है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि दो-तीन महीने में टोल प्लाजा बन जाएगा। इसके बाद कंपनी को टोल वसूली के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद टोल टैक्स वसूला जाएगा।

सेमरा में टोल प्लाजा बनेगा तो बेड़ो जाने पर टैक्स लगेगा। इस मार्ग से लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र आदि जाने वाले वाहनों को टैक्स देना होगा। अभी पालमा से गुमला तक फोर लेन सड़क का काम चल रहा है।

इस सड़क के फोर लेन होने के बाद पालमा और गुमला के बीच टोल प्लाजा बनाया जाएगा। रांची से पालमा तक फोर लेन सड़क निर्माण के दौरान सेमरा में टोल प्लाजा बनाने के लिए जमीन चिन्हित की गई थी। ग्रामीणों के विरोध के बाद यह नहीं हो सका।