Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन

रांची : राजधानी रांची लोकसभा क्षेत्र से सुबोधकांत सहाय की बेटी और कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। यशस्विनी सहाय नामांकन दाखिल करने जुलूस के साथ जायेंगी। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा और राजद के समर्थक मौजूद रहेंगे।

नामांकन के लिए जुलूस मणि टोला काली मंदिर से पूजा-अर्चना कर सुबह सात बजे प्रारंभ होगी। इसके बाद 7:30 बजे धुर्वा सेक्टर तीन स्थित आवास से प्रस्थान और दुर्गा मंदिर के दर्शन, 7:45 में बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा में माल्यार्पण, 8.00 बजे हिनू चौक स्तिथ (हनुमान मंदिर ,शनि मंदिर में दर्शन, 8:15 बजे डोरंडा एजी मोड़, 8:30 बजे स्वामी विवेकानंद चौक, 8:45 बजे बाबा साहेब आंबेडकर चौक, नौ बजे रिसलदार बाबा के मजार, 9:30 बजे कडरू ब्रिज, 9:40 में कडरू महावीर मंदिर में दर्शन, अरगोड़ा चौक, हरमू चौक, स्वामी सहजानंद चौक, कार्तिक उरांव चौक, भारत माता चौक, किशोरगंज चौक, रातू रोड चौराहा, जाकिर हुसैन पार्क होते हुए समाहरणालय भवन पहुंचेंगी। यहां यशस्विनी सहाय नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

इसके बाद रांची के मोरहाबादी मैदान में एक जनसभा होगी। इसमें मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राजद के नेता और मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय सहित गठबंधन के अन्य नेता शामिल होंगे।

गौरतलब है कि रांची में लोकसभा चुनाव छठें चरण 25 मई को होना है। रांची के अलावा गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर संसदीय सीटों पर भी इसी दिन वोटिंग होगी। छठे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया 29 अप्रैल से चल रही है, जो छह मई तक चलेगी। सात मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नौ मई तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। रांची लोकसभा क्षेत्र में ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया और कांके विधानसभा क्षेत्र आते हैं।

Ranchi Lok Sabha Yashaswini Sahay