Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडदक्षिणी छोटानागपुर

सिमडेगा: मामूली विवाद में पत्नी ने टांगी से मारकर कर दी पति की हत्या, गिरफ्तार

सिमडेगा : कोलेबिरा प्रखंड के टूटीकेल गंझुटोली गांव में पत्नी ने पति की टांगी से मार कर हत्या कर दी। आरोपित पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार कोलेबिरा थाना क्षेत्र के टूटीकेल पंचायत के गंझूटोली ग्राम निवासी चंद्रिका सिंह (55) एवं पत्नी रमाईन देवी के बीच गुरुवार रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट होने लगे। इसी बीच चंद्रिका सिंह ने अपनी पत्नी को डंडे से पीटने लगा। इसी दौरान आवेश में आकर पत्नी रमाईन देवी ने टांगी से अपने पति के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे चंद्रिका सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

ग्रामीणों घटना की जानकारी शुक्रवार को कोलेबिरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया और रमाईन देवी को गिरफ्तार कर लिया।