Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडदक्षिणी छोटानागपुर

गुमला: नशे में धुत अपने ही दोस्त की फावड़े से काटकर कर दी हत्या

गुमला : मामूली विवाद में शुक्रवार को एक शराबी ने अपने ही शराबी दोस्त की कुदाल से काटकर हत्या कर दी। हत्या कर भाग रहे बहुरा उरांव को लकेया गांव के पास ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान लकेया गांव निवासी सुभाष उरांव उर्फ चंदन (58) के रूप में की गयी है।

जानकारी के अनुसार सुभाष उर्फ चंदन उरांव और बहुरा उरांव शुक्रवार को सुबह से ही घूम घूम कर शराब पी रहे थे । दोनो घूमते घूमते कुम्हार मोड़ आए थे। लौटने के क्रम में दोनो शराब के नशे में आश्रम विद्यालय के बगल में स्थित बुधु बगीचा में बैठ गये। इसी बीच दोनो में किसी बात को लेकर झड़प होने लगी।

आक्रोशित होकर अचानक बहुरा उरांव ने बगल के टांड़ में धान विचड़ा लगा रहे जतरु उरांव का कुदाल को उठाकर लाया और सुभाष के सिर में कई प्रहार कर दिया। जिससे घटना स्थल पर ही सुभाष की मौत हो गयी। पास ही जतरु उरांव के टांड़ में धान विचड़ा लगा रही महिलाओं के शोर मचाने के बावजूद बहुरा ने मृतक के शव को घसीटते हुए कुछ दूर स्थित झाड़ी पर फेंक कर फरार हो गया। महिलाओं के हल्ला सुन कर भाग रहे बहुरा को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ा और पुलिस को सौप दिया।

ग्रामीणों के अनुसार मृतक सपरिवार बंगाल के आसाम में रहता था। लकेया में उसकी पुस्तैनी जमीन है। एनएच चौड़ीकरण में हो रही जमीन अधिग्रहित का वह मुवावजा का दूसरा क़िस्त लेने के लिए कुछ दिन पूर्व ही लकेया गांव आया था।