Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
बरवाडीहलातेहार

अखिल झारखंड खरवार आदिवासी विकास परिषद् की बरवाडीह प्रखंड कमिटी गठित, अमरनाथ सिंह अध्यक्ष व अहिबरन सिंह बने सचिव

All Jharkhand Kharwar Tribal Development Council

गोपी कुमार सिंह/लातेहार

लातेहार: जिले के बरवाडीह प्रखंड में अखिल झारखंड खरवार आदिवासी विकास परिषद् के द्वारा प्रखण्ड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।

जानकारी देते हुए परिषद के केंद्रीय मीडिया प्रभारी लालमोहन सिंह ने बताया कि बैठक छिपादोहर के हंसराज टोला अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय परिसर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष अमरनाथ सिंह एवं संचालन राजदेव सिंह ने किया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में परिषद् के मुख्य संरक्षक केदार सिंह, संरक्षक मंडल सदस्य राजदेव सिंह, विशिष्ट अतिथि परिषद् केन्द्रीय प्रधान सचिव प्रदीप सिंह, केन्द्रीय उपाध्यक्ष अंतु सिंह, कोषाध्यक्ष मोहन सिंह एवं सचिव महेंद्र सिंह उपस्तिथ थें।

बैठक में प्रखण्ड स्तरीय 51 पार्षदों द्वारा विचार विमर्श करते हुए मतदान के द्वारा अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया।

जिसमें अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, सचिव अहिबरन सिंह, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष उदेशवर सिंह, सुनेशवर सिंह उप सचिव कल्टू सिंह, बलराम सिंह, पुरन सिंह, मनोज सिंह, सकलदीप सिंह एवं मिडिया प्रभारी- बाबुलाल सिंह को बनाया गया।

अतिथियों एवं केन्द्रीय पार्षदों द्वारा नवचयनित पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।

मौके पर उपस्तिथ मुख्य संरक्षक केदार सिंह ने शिक्षित एवं संगठित समाज कि परिकल्पना पर प्रकाश डालते हुए पढ़ो एवं पढ़ाओ योजना संचालित करने की बात कही।

सभा को संबोधित करते हुए प्रधान सचिव प्रदीप सिंह ने कहा कि संगठन मजबूत करने के लिए सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं पार्षदों को ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक कार्य करने करने की जरूरत है।

वही केन्द्रीय उपाध्यक्ष अंतु सिंह ने अपने संबोधन में अशिक्षा, बेरोजगारी, अंधविश्वास सामाजिक एवं सांस्कृतिक पिछड़ापन के खिलाफ परिषद् कार्य करेगी।

मौके पर केन्द्रीय पार्षद बालेश्वर सिंह, सोमारू सिंह, अम्बिका सिंह, दिकदार सिंह, विनेशवर सिंह, अशोक सिंह, राजमोहन सिंह सहित अन्य लोग उपस्तिथ थें।

All Jharkhand Kharwar Tribal Development Council

https://thenewssense.in/category/latehar

https://www.facebook.com/newssenselatehar


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *