Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
लातेहार

लातेहार जवाहर नवोदय विद्यालय के आठ छात्र पाए गए कोरोना पॉजिटिव, दहशत

लातेहार : जिला मुख्यालय स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में आज आठ छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें पांच लड़के और तीन लड़कियां शामिल हैं। एक साथ आठ छात्र-छात्राओं के कोरोना पॉजिटिव मिलने से विद्यालय में हड़कंप मच गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

लेकिन राहत की बात यह है कि सभी छात्र दूसरे शहरों (घर से) से विद्यालय लौटे थे। जिन्हें एहतियात के तौर पर होम क्वारंटाइन में वापस घर भेज दिया गया है।

स्कूल के एक शिक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि कई छात्र छुट्टी के बाद अपने घरों से विद्यालय लौटे थे। विद्यालय में प्रवेश से पहले प्रबंधन की ओर से कोरोना जांच की व्यवस्था की गई है। जहां घर से लौटे सभी छात्रों का कोरोना टेस्ट किया जाता है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इसी क्रम में आज घर से लौटे छात्रों की कोरोना जांच की गई। जिसमें पांच लड़के और तीन लड़कियां कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। जिन्हें वापस घर भेज दिया गया।