Breaking :
||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी||लातेहार: टैंकर और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार घायल, हेलमेट ने बचायी जान||चतरा लोकसभा: भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने दाखिल किया नामांकन, प्रदेश के कई बड़े नेता हुए शामिल||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी
Friday, April 26, 2024
लातेहार

लातेहार: सड़क हादसे में घायल राजमिस्त्री की रिम्स में इलाज के दौरान मौत

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के लुटी गांव निवासी चंद्रदेव उरांव (40) की दो दिन बाद रांची रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले मंगलवार को चंद्रदेव अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान तुबेद गांव निवासी प्रदीप उरांव ने चंद्रदेव को बाइक से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे चंद्रदेव गंभीर रूप से घायल हो गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

हादसे के बाद घायल राजमिस्त्री को सदर अस्पताल लातेहार ले जाया गया। जहां इलाज के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान घायल चंद्रदेव की गुरुवार को रांची रिम्स में मौत हो गयी।

उधर, प्रदीप उरांव ने बताया कि वह चंदवा प्रखंड के रिची गांव से मेला देखने के बाद अपने घर जा रहा था। इसी दौरान यह घटना हुई।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

जानकारी के अनुसार चंद्रदेव उरांव का एक बेटा और एक बेटी है। चंद्रदेव उराव राजमिस्त्री का काम करता था और उसी से अपने परिवार का भरण पोषण करता था। चंद्रदेव के निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं टक्कर मारने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।