Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

गैंगस्टर कुणाल सिंह हत्याकांड का आरोपी फंटूश की हत्या मामले में पांच के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज

पलामू : गैंगस्टर कुणाल सिंह हत्याकांड में शामिल रहे राजेश वर्मा उर्फ फंटूश(40) की हत्या गैंगवार में हुई। इस सिलसिले में शनिवार को राजेश के भाई राकेश कुमार वर्मा के बयान पर कुणाल सिंह के भाई चंदन सिंह, उसके साला छोटू सिंह, अमृतेश्वर सिंह उर्फ छोटे, सोनू कुमार एवं इरशाद-तारिक उर्फ मनन शाह पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने अबतक एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अभय कुमार सिन्हा ने प्राथमिकी दर्ज कराने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कई लोगों को थाना लाकर पूछताछ की गयी। जल्द मामले का उद्भेदन कर दिया जायेगा।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

गैंगस्टर कुणाल सिंह हत्याकांड में शामिल रहे राजेश वर्मा उर्फ फंटूश (40) की हत्या शुक्रवार की रात गोली मारकर कर दी गयी। फंटूश को गोली उसके घर के पास ही मारी गयी। गोली चालन का घटना गैंगवार का नतीजा बतायी जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ने गोली चलाने वाले दो अपराधियों को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन अन्य अपराधियों की तलाश जारी है। शव का पोस्टमार्टम शनिवार की सुबह एमआरएमसीएच में किया गया।

घटना हमीदागंज मुहल्ले में बीएन कॉलेज के पास अंजाम दिया गया। फंटूश बालू के अवैध धंधे से भी जुड़ा था। बीएन कॉलेज के पास स्थित घर से चंद कदम की दूरी पर स्कूटी खड़ा कर बैठा हुआ था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधी पहुंचे और फंटूश पर गोली चला दी। फंटूश को पेट के हिस्से में गोली लगी। गोली लगने के बावजूद फंटूश ने एक अपराधी को दबोच लिया था। दूसरा अपराधी किसी तरह अपने साथी को छुड़ा कर भगा ले गया। इस दौरान लोग जुटने लगे तो अपराधी एक बाईक और एक हथियार छोड़कर पैदल ही भाग निकले। दो अपराधी बाइक से भागे।

फंटूश को तत्काल इलाज के लिए एमआरएमसीएच लाया गया। उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने रांची रिम्स रेफर कर दिया। रांची जाने के क्रम में सतबरवा में ही फंटूश की मौत हो गयी।

Palamu Crime News Today