Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: कुएं से मिला लापता बच्चे का शव, खेल-खेल में कुएं में गिरने से मौत की आशंका

पलामू : जिले के पाटन प्रखंड के सूठा गांव स्थित एक कुएं से पांच वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया गया। बच्चा गुरुवार शाम से लापता था। उसे ढूंढा जा रहा था। रात में छानबीन के दौरान स्थानीय लोगों एवं पुलिस ने गांव के कुएं में बच्चे का शव तैरता देखा और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बच्चे की पहचान सूठा गांव निवासी अकबर अंसारी का पुत्र जुनैद आलम के रूप में हुई है। परिजन और ग्रामीणों के अनुसार खेल-खेल में कुएं में गिरने से बच्चे की मौत हुई। घटना गुरूवार शाम पांच बजे की है। जुनैद गुरूवार शाम 5 बजे से ही लापता था। ग्रामीणों ने पुलिस को इस संबंध में सूचना दी थी। जुनैद खेलते खेलते कुएं में गिर गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हुई।

किशनपुर ओपी प्रभारी नीरज कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेजा दिया। ओपी प्रभारी ने कहा कि परिजनों की ओर से इस संबंध में अबतक कोई आवेदन नहीं दिया गया है।

परिजनों के अनुसार जुनैद घर से संध्या चार बजे खेलने के लिए निकला था। लापता होने के बाद उसकी खोजबीन करने पर रात करीब 10 बजे बच्चे का शव कुएं से मिला। मुखिया प्रतिनिधि इकबाल अंसारी के प्रयास से शव को कुएं से बाहर निकाला गया।

Palamu Latest News Today