Breaking :
||लातेहार: टैंकर और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार घायल, हेलमेट ने बचायी जान||चतरा लोकसभा: भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने दाखिल किया नामांकन, प्रदेश के कई बड़े नेता हुए शामिल||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश
Friday, April 26, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: समधियाना से लौट रहे व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के कोमो झालबार के पास मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से डुरंगी खुर्द निवासी शिव नारायण लोहरा की मौत हो गयी। बताया जाता है कि वह अपनी बेटी के घर गया हुआ था जहां से लौटने के क्रम में यह हादसा हो गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

डुरंगी निवासी आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि मृतक अपने समधियाना परहिया टोला से लौट रहा था इसी दौरान कोमो के पास किसी अज्ञान वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि आसपास के लोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से परिजनों का हाल बेहाल है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।