विश्व दिव्यांग दिवस पर लातेहार में दिव्यांग जनों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण
रूपेश अग्रवाल/लातेहार
लातेहार : विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर प्रखंड परिसर में दिव्यांगों के बीच 6 ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। जिसके लिए दिव्यांगों की पहचान पहले ही कर ली गयी थी।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी में मेघनाथ उरांव, अंचल अधिकारी रूद्र प्रताप, प्रखंड प्रमुख परशुराम, भाजपा नेता रामदेव सिंह, पंचायत समिति सदस्य नसबुलेन्न आलम ने दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण किया।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार ने दिव्यांग जनों को सरकार की अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी। ताकि अधिक से अधिक लोग केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकें। इसके अलावा उन्होंने दिव्यांगों को जागरूक करने के लिए अलग से शिविर लगाने की भी बात कही।