लातेहार: रिम्स के गोल्ड मेडलिस्ट जनरल फिजिशियन डॉ. आशुतोष सिंह कल पलाश अस्पताल में लोगों का करेंगे इलाज
लातेहार : जिला मुख्यालय स्थित पलाश हॉस्पीटल अंबाकोठी में बुधवार 5 अप्रैल को रांची रिम्स के गोल्ड मेडलिस्ट जनरल फिजिशियन, शुगर, थायरायड विशेषज्ञ डॉक्टर आशुतोष सिंह आ रहे हैं।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
इसके साथ ही प्रत्येक रविवार को हड्डी रोग एवं रीढ़ की हड्डी के लिए जाने-माने पीजीआई चंडीगढ़ के मेडिका विभाग के एचओडी डॉ. गणेश कुमार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। पैथोलॉजिस्ट डॉ. सीमा सिंह प्रत्येक रविवार को उपलब्ध रहेंगी। पलाश अस्पताल के निदेशक डॉ. चंदन कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि लातेहार वासियों के लिए यह सौभाग्य की बात है कि चंडीगढ़ जैसे भारत के चिकित्सा एवं शोध संस्थान के डॉक्टर अब उनके जिला मुख्यालय आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि स्थानीय पलाश अस्पताल में आकर पंजीकरण करायें और बाहर जाने से बचें। इस अवसर का लाभ उठायें।