Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
पलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: हेरहंज के मजदूर की मध्य प्रदेश में दीवार गिरने से मौत, शव पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से गूंज उठा गांव

नितीश कुमार यादव/हेरहंज

लातेहार : मध्य प्रदेश के कटनी शहर के जरूआ खेड़ा नामक स्थान पर पुल निर्माण में लगे तीन मजदूरों की मौत दीवार गिरने से हो गयी। इस घटना में हेरहंज प्रखंड क्षेत्र के सेरनदाग पंचायत के लावागड़ा निवासी जगदीश भुइयां उर्फ ननका भुइयां का पुत्र सुनील भुइयां (30) भी शामिल है। जिसका शव आज उसके गांव पहुंचा।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जा रहा है कि सुनील भुइयां समेत दर्जनों मजदूर कटनी शहर के पास सड़क पर पुलिया का काम करने गए थे। काम करते समय 07 जनवरी 2023 शनिवार दोपहर तीन मजदूरों की दीवार गिरने से मौत हो गयी। हालांकि आनन-फानन में मजदूरों से मृतक को बेवकूफ बनाकर शव को कंपनी के व्यक्ति ने अपने कब्जे में ले लिया और घायल बताकर अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसमें एक सुनील भुईयां लावागडा, हेरहंज व गढ़वा जिले के दो मजदूर शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि ये सभी मजदूर वीवीसी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड जरूआ खेड़ा में काम करते थे। मजदूरों का ठेकेदार स्थानीय साहब सिंह नाम का व्यक्ति बताया जा रहा है।

मृतक को कंपनी से मुआवजा नहीं मिल सका। परिजनों ने जिले के आला अधिकारियों से मुआवजा दिलाने की मांग की है।

मृतक का शव सोमवार 09 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे लावागडा गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से पूरा गांव गूंज उठा।

मृतक सुनील भुइयां के दो पुत्र व एक पुत्री है। बताया जा रहा है कि मृतक सुनील भुइयां तीन माह पहले मजदूरी करने मध्य प्रदेश गया था।